सूरत के नंदिनी फार्म पर सूरत जुगाड़ ने शानदार होली पार्टी का आयोजन किया था। जहाँ सूरत के कई बिज़नेस से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और होली का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया। इस इवेंट में पूल पार्टी, रेन डांस, डांस म्यूजिक आदि चीजों का समावेश था, जिसका लोगो ने खूब आनंद लिया।

होली का त्यौहार सूरत शहर में बड़े धूम धाम से मनाया गया। सूरत में बड़ा हो या छोटा, हर कोई अपनी गलियों और मोहल्लों के अंदर होली मना रहा है। सूरत में लोगों ने 2 साल से कोरोना संक्रमण के कारण होली का त्यौहार नहीं मना सके। पर इस वर्ष लोगों ने दिल खोल के होली मनाई और कोई कसर नहीं छोड़ी। सूरत जुगाड़ द्वारा आयोजित होली के इस इवेंट में भी लोगो ने 2 साल की पूरी कसर निकाल दी। बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए इससे अच्छा अवसर होली का त्यौहार मानाने के लिए नहीं हो सकता था।

इस कार्यक्रम में कई उद्योगपति अपने अपने परिवारों के साथ आए थे। उन्होंने भी दिल खोल के होली मनाई। SJ+ ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था और इसमें 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रंगारंग नाच गाने हुए। डीजे के धुन पर सभी ने अपने पैर थिरकाए। पूल पार्टी का भी लोगो ने खूब आनंद लिया। इस कार्यक्रम में रेन डांस भी मुख्या आकर्षण रहा जिससे लोगों का खूब मनोरंजन हुआ। साथ ही ठंडई और नाश्ते की उत्तम व्यवस्था का भी सभी ने आनंद उठाया। सूरत के लोगों का गरबे का प्यार तो पूरी दुनिया से परे है। होली के इस रंगो के पर्व में भी इस कार्यक्रम में लोग गरबे की ताल पर झूमते नजर आए।

सूरत जुगाड़ के फाउंडर मयंक जिंदल ने बताया कि 2 साल कोरोना के कारण हम होली का त्यौहार नहीं मना पा रहे थे। पर अब होली न मनाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। इसलिए हमने इस शानदार इवेंट का आयोजन किया , जिसमें हमारे कई SJ+ के मेंबर और कई अलग अलग उद्योग से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। साथ ही आने वाले समय में सूरत में होली का इससे भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।
