गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान ने गुजरात के अहमदाबाद में शक्ति प्रदर्शन किया है। इस रैली में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। दोनों नेताओं का अहमदाबाद में रोड शो शुरू हो गया है।

रोड शो निकोल उत्तमनगर खोडियार मंदिर से शुरू होकर बापूनगर ब्रिज डायमंड चार रास्ता पर समाप्त होगा। रोड शो में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अहमदाबाद की सड़कों पर जमा हैं। फिलहाल निकोल से ठक्करबापानगर ब्रिज तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। रोड शो के दौरान दोनों नेताओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सख्त पहरा बनाया गया है।
केजरीवाल ने इस मौके पर मीडिया से कहा कि मैं गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने आश्रम आया हूं। दिल्ली का CM बनने के बाद मैं पहली बार गांधी आश्रम आया हूं।

पंजाब CM भगवंत मान ने कहा मैं स्वतंत्रता सेनानियों की धरती से आया हूं। गुजरात के लोग आंदोलनकारी रहे हैं। देश की सुरक्षा और प्रगति के लिए यहां की जनता अपनी भूमिका अदा करेगी।