इस वर्ष गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। देश भर में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं IMD ने गुजरात सहित 8 राज्यों को लू की चेतावनी दे दी है। साथ ही मौसम विभाग ने ये भी जानकारी दी है की इस वर्ष की गर्मी ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार 1901 के बाद पहली बार मार्च में देश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 1901 के बाद इस साल मार्च में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। मौसम विभाग ने कहा है कि पारे की यह चाल जारी रहेगी। अगले कुछ दिन में देश के 9 राज्यों में लू चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च महीने में दिन का औसत तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 1901 में औसत तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस था। इस साल मार्च में सबसे अधिक तापमान नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में औसत तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सूखी हवा अभी चल रही है और अगले 10 दिनों तक बारिश या नमी के भी आसार नहीं है। ऐसी स्थिति में तापमान और बढ़ सकता है।
बता दें कि IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पूर्वी UP, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और विदर्भ क्षेत्र में लू की लहर चल सकती है। विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।