उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार को किसानों कि हत्या के बाद राजनीति सियासत गरम गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अफसरों की हुई उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गई है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पंजाब और छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को भी लखीमपुर जाने की मंज़ूरी दी गई है। लखनऊ जाने के लिए पहले राहुल गांधी को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने की तैयारी की थी। अब राहुल गांधी लखीमपुर में दो पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

प्रियंका गांधी को सीतापुर में बनी अस्थाई जेल से रिहा कर दिया गया है। प्रियंका से मिलने सीतापुर जा रहे सचिन पायलट यूपी गेट पहुंचे। पायलट ने कहा कि हम कोई क़ानून नहीं तोड़ रहे हैं। हम तो लखीमपुर के किसानों से मिलने जाना चाहते हैं। उनसे मिलकर उनके आंसू पोंछना चाहते हैं। इसके लिए हमको बार-बार रोका गया है। मैं अधिकारियों से आग्रह कर रहा कि हमको जाने दें।
उधर आज केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। बताया गया है कि शाह ने टेनी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर तलब किया है। दरअसल, अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर आरोप है कि उनके काफिले ने प्रदर्शनकारी किसानों पर गाड़ी चढ़वा दी। इस घटना में भाजपा मंत्री के परिवार का नाम सामने आने के बाद से भाजपा आलाकमान उनसे नाराज बताया गया है।