यूथ फॉर गुजरात के प्रेसीडेंट जिगनेश पाटिल ने अपना जन्मदिन बेहद अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक अनोखे मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन सूरत के खाटू श्याम मंदिर, वीआईपी रोड पर किया। जिसमें लगभग 400 से 500 लोगों ने अपना निःशुल्क हेल्थ चेकअप करवाया।

इस मेगा हेल्थ चेकअप का आयोजन युवा एकता ट्रस्टी जेमिश बॉम्बेवाला द्वारा जिगनेश पाटिल के जन्मदिन पर किया गया जिसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया। इस मेगा चेकअप में किरण हॉस्पिटल के कैंसर, गायनेक, फिजिसिस्ट डॉक्टरों मुफ्त चेकअप किया।

इस मेगा चेकअप में सूरत के स्लम एरिया के लोगों का फ्री हेल्थ चेकअप कराया गया। साथ ही यहां आए सभी लोगों को मुफ्त में दवाएं भी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम के आयोजक जेमिश बॉम्बेवाला ने बताया कि लोग ज्यादातर ब्लड चेकअप कैंप कराते हैं पर इस बार हमने यह मेगा हेल्थ चेकअप का आयोजन किया है ताकि सूरत के स्लम एरिया के लोगों को कैंसर, गायनेक, गैस्ट्रो, न्यूरो यह सभी चीजों के बारे में अवेरनेस मिले और उनका मुफ्त में इलाज हो सके।
चेकअप के बाद कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों का अभिवादन किया गया। साथ ही जिगनेश पाटिल द्वारा 200 से अधिक महिलाओं को साड़ी वितरण भी किया गया।